googleNewsNext

Nag Panchami 2020: नागपंचमी शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि, जानें इच्छाधारी नाग का रहस्य!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 24, 2020 06:30 PM2020-07-24T18:30:32+5:302020-07-24T18:30:32+5:30

नागपंचमी का पर्व इस साल 2020 (Nag Panchami Festival 2020) में 25 जुलाई 2020 (25 July 2020) को मनाया जाएगा। इच्छाधारी सांप का जिक्र सिर्फ कथाओ में ही सुनने को मिलता है। इसकी वास्तविकता को आज तक किसी ने भी प्रमाणित नहीं किया है। यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है। इस रहस्य को सर्प विशेषज्ञ आज भी सुलझाने में लगे हुए हैं। आइये नागपंचमी के पर्व के पूर्व हम आपको इच्छाधारी नागों के कुछ ऐसे ही रहस्यों के बारे में बताते हैं... इच्छाधारी सापों से जुड़े रहस्यों के बारे में जानने के लिए लोग आज भी उत्सुक रहते हैं। अक्सर हमने कई बार फिल्मों और टेलीविजन में इच्छाधारी सापों की एक छवि देखी है। जिनका ऊपरी धड़ इंसान और नीचे का धड़ सांप को होता है। इस प्रकार की फिल्मों को हमनें कई बार देखा है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है। पुराणों के अनुसार जो सांप 100 साल तक तपस्या करता है। वह अपने पुण्य कर्म से ऐसी शक्तियां प्राप्त कर लेता है। जिससे वह किसी का रूप धारण कर सके। लेकिन ये न तो पूर्ण रूप से इंसान होते हैं और न हीं सांप। माना जाता है कि 100 साल तक जीवित रहने के बाद यह इच्छाधारी सांप बन सकते हैं।

टॅग्स :नाग पंचमीNag Panchami