googleNewsNext

देश भर में महाशिवरात्रि की धूम, मंदिरों में महादेव की आराधना के लिए जुटे श्रद्धालु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 4, 2019 03:19 PM2019-03-04T15:19:20+5:302019-03-04T15:19:20+5:30

महाशिवरात्रि के मौके पर 4 मार्च (सोमवार) को उज्जैन के महाकालेश्नवर मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव की पूजा के लिए जुटे। भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक  महाकालेश्नवर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का मनोहर वर्णन मिलता है। पहले शंकर भगवान के श्रंगार के लिए शमशान में सुबह सबसे पहले जले मुर्दे की भस्म का इस्तेमाल किया जाता था।  वर्तमान में महाकाल की भस्‍म आरती में कपिला गाय के गोबर से बने कंडे, शमी, पीपल, पलाश, बड़, अमलतास और बेर की लकड़‌ियों को जलाकर तैयार क‌िए गए भस्‍म का प्रयोग क‌िया जाता है।

टॅग्स :महाशिवरात्रिउज्जैनMaha ShivratriUjjain