googleNewsNext

बुद्ध जयंती 2020: जानिए गौतम बुद्ध पूर्णिमा से जुड़ी कुछ रोचक बातें

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 6, 2020 02:48 PM2020-05-06T14:48:26+5:302020-05-06T14:48:26+5:30

वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती इस साल 7 मई को मनाई जाएगी। जीवन जीने के मायने बताने वाले गौतम बुद्ध ने अनुयायी इस दिन को बड़ी धूम से मनाते हैं। अपने प्रवचनों में सुखी जीव और सफल जीवन के कई राज बताए हैं। उनकी दी हुई शिक्षा आज भी लोगों की जीवन का मूल मंत्र माना जाता है। बताया जाता है कि बिहार के बोधगया में बोधी वृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस बोधगया में बोधी वृक्ष को देखने हर साल देश-विदेश से लाखों की संख्या में लोग आते हैं। भगवान बुद्ध ने भले ही बौद्ध धर्म की स्थापना की हो मगर हिन्दू धर्म में इन्हें भगवान विष्णु का ही अवतार माना जाता है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बु्द्ध के कुछ अनमोल विचार आज भी लोगों को अपनी जिंदगी में अमल करना चाहिए। पूरे विश्व में बौद्ध धर्म को मनाने वाले लोगों की संख्या पचास करोड़ से ज्यादा है। बुद्ध पूर्णिमा को लोग अलग-अलग तरीकों से मनाते हैं। बुद्ध पूर्णिमा पर कुछ खास बातें आपको भी जाननी जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कौन सी हैं वो बातें...

टॅग्स :पूर्णिमागौतम बुद्धPurnimaGautam Buddha