लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Political Crisis: क्या Sachin Pilot के लिए अभी भी Congress पार्टी के दरवाजे खुले हैं ?

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 17, 2020 20:54 IST

Open in App
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच छिड़ी जंग में सोनिया गांधी के कहने पर भले ही सचिन की कांग्रेस में वापसी के दरवाज़े बंद कर दिये गये हो, लेकिन पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी भी सचिन की पार्टी में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है।  सूत्रों के अनुसार पर्दे के पीछे से राहुल लगातार यह कोशिश कर रहे हैं कि सचिन को समझा -बुझा कर पार्टी में वापस लाया जाये। राहुल की इस कोशिश की भनक तब लगी जब आज सुबह उन्होंने रणदीप सुरजेवाला को फोन पर निर्देश दिये कि संवाददाता सम्मेलन में हमला करते समय सचिन को लेकर अपना रुख नरम रखें, उन पर सीधे आरोप न लगाये जायें। सुरजेवाला ने भंवर लाल शर्मा और गजेंद्र सिंह शेखावत पर तो तीखा हमला किया लेकिन सचिन से केवल स्थिति साफ़ करने को ही कहा। राहुल की सचिन के प्रति नरमी का बड़ा कारण उनकी पी चिदंबरम से हुयी बातचीत थी, दरअसल चिदंबरम ने कल रात राहुल को सचिन से हुयी बातचीत का ब्योरा देते हुये बताया कि सचिन के तेवर काफ़ी नरम थे। उन्होंने उनको सलाह दी है कि वह पार्टी आलाकमान से बात करें और जो कुछ अब तक किया है उस पर क्षमा मांग ले। चिदंबरम राहुल के कहने पर ही सचिन से लगातार संपर्क बनाये हुये हैं। स्वयं चिदंबरम ने सचिन से हुयी बातचीत की पुष्टि की है।
टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभाजपा और NDA तमिलनाडु में कभी कामयाब नहीं होंगे, सचिन पायलट

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः भूपेश बघेल, डीके शिवकुमार, बंधु तिर्की को असम और सचिन पायलट, केजे जॉर्ज, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार को केरल की जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट

भारतछत्तीसगढ़ कांग्रेसः 2028 की तैयारी, सचिन पायलट ने बदले मिजाज?, 41 जिला कांग्रेस कमेटियों में अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए पूरी सूची

भारतराजस्थान विधानसभा चुनाव 2028ः 45 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतबिहार के नतीजे निराशाजनक, कोई शक नहीं, गहलोत ने कहा-महिलाओं को 10-10 हज़ार रुपये दिए, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना रहा, वीडियो

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा