UP के Bhadohi से बाहुबली MLA Vijay Mishra MP में गिरफतार, कहा था - ब्राह्मण हूं, एनकाउंटर हो जाएगा
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 14, 2020 02:58 PM2020-08-14T14:58:48+5:302020-08-14T14:58:48+5:30
त्तर प्रदेश के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश के आगर जिले के मालवा से गिरफ्तार किया गया है। एमपी पुलिस को यूपी के भदोही जिले के पुलिस ने विजय मिश्रा को गिरफ्तार करने की सूचना दी थी। भदोही पुलिस की टीम मालवा के लिए रवाना हो गई है। वहां से विजय मिश्रा को उत्तर प्रदेश लाया जाएगा। विजय मिश्र ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर कहा था कि उन्हें डर है कि उनका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। क्यों हुई यूपी के BJP विधायक विजय मिश्रा की गिरफ्तारी विधायक विजय मिश्रा, उनकी एमएलसी पत्नी रामलली मिश्र और उनके बेटे विष्णु मिश्र पर एक कृष्णमोहन तिवारी नाम के शख्स ने 8 अगस्त को केस दर्ज कराया है। विधायक ,उनकी पत्नी और बेटे पर मारपीट करने और संपत्ति हड़पने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद विधायक विजय मिश्रा लापता थे। पुलिस ने उनपर हाल ही में गुंडा एक्ट लगाया था।