लाइव न्यूज़ :

जानिए कैसे एक भारतीय महिला ने अपने नाम किया स्काइडाइविंग का एक अनोखा रिकॉर्ड

By धीरज पाल | Updated: February 14, 2018 20:26 IST

Open in App
पुणे की 35 साल की शीतल राणे महाजन ने साड़ी पहनकर पैराशूट की मदद से डाइव लगाई और सभी को हैरान कर दिया। उन्होंने थाइलैंड के पटाया में 9000 फुट की ऊंचाई से स्काइडाइविंग की। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार छलांग लगाई और इसी के साथ वो महाराष्ट्र की मशहूर 'नऊसारी साड़ी' पहनकर स्काइडाइव करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं नऊसारी साड़ी महाराष्ट्र में आम महिलाएं पहनती हैं। इस साड़ी की खासियत ये है कि इसकी लंबाई 8 मीटर से ज्यादा होती है, जब्कि आम साड़ियों की लंबाई करीब 6 मीटर होती है। इसे खास तरह से लपेटा जाता है जो अपने आप में काफी जटिल है। यही कारण है कि इस साड़ी के ऊपर पैराशूट पहनकर आसमान से कूदना शीतल के लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने कहा कि वैसे तो ये साड़ी पहनना ही काफी जटिल है, फिर उसके बाद पैराशूट, सेफ्टी गियर, हेल्मेट, गॉगल, जूते, जैसी सभी चीजें पहनकर कूदना चुनौती भरा होता है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा करके ये बताना चाहती थी कि भारतीय महिलाएं साड़ी में सिर्फ खूबसूरत ही नहीं दिख सकतीं, बल्कि इसे पहनकर बेहद मुश्किल काम भी कर सकती हैं।शीतल राणे के लिए स्काइडाइविंग करना एक जुनून है। वो दो बच्चों की मां हैं और उन्हें पद्म श्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। शीतल के नाम 18 नेशनल रिकॉर्ड हैं, छह अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड हैं और वो दुनियाभर में 700 से ज्यादा बार आसमान से छलांग लगा चुकी हैं। उन्होंने 2004 में नॉर्थ पोल में हेलीकॉप्टर से बिना प्रैक्टिस किए छलांग लगाई थी, जिसके बाद वो मशहूर हो गईं।
टॅग्स :खेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम