नासा का दावा इस हाल में मिला विक्रम लैंडर
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 3, 2019 10:26 AM2019-12-03T10:26:30+5:302019-12-03T10:26:30+5:30
नासा ने भारत के विक्रम लैंडर का पता चलने का दावा करते हुए उसकी एक तस्वीर जारी की है। चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने की इसरो की कोशिश नाकाम रही थी और विक्रम लैंडर का लैंडिंग से चंद मिनट पहले इसरो के कमांड सेंटरों से सम्पर्क टूट गया था। नासा ने अपने ‘लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर’ यानि एलआरओ से ली गई तस्वीर में अंतरिक्ष यान से प्रभावित जगह को और उस जगह को दिखाया है जहां मलबा हो सकता है। लैंडर के हिस्से कई किलोमीटर तक लगभग दो दर्जन जगहों पर बिखरे हुए हैं।