लाइव न्यूज़ :

Sukhbir Singh Badal पर हमला, गोलियां भी चलीं|Shiromani Akali Dal|Congress|Punjab Local body elections

By गुणातीत ओझा | Updated: February 3, 2021 00:21 IST

Open in App
सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला गोलियां चलीं                                                                                                       पंजाब (Punjab) के जलालाबाद (Jalalabad) में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस हमले के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। अकाली दल ने हमले के पीछे कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाया है। हमले में अकाली दल के तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं।पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। फजिल्का के जलालाबाद में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक तीन लोगों को गोली भी लगी है। सूत्रों के मुताबिक नामांकन के लिए सेंटर पर जाने से रोके जाने के दौरान यह भिड़ंत हुई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इससे पहले फिरोजपुर के गुरुहरसहाए में भी दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए थे। सुखबीर की गाड़ी पर जानलेवा हमला करते भीड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है।रिपोर्ट्स के अनुसार, बादल की गाड़ी पर उस समय यह हमला हुआ, जब वे आगामी पंजाब निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कैंडिडेट के साथ जलालाबाद के एसडीएम ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान, कांग्रेस और एसएडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हमले का वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की गाड़ी के आसपास कुछ लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में डंडे और पत्थर हैं।हमले पर शिरोमणि अकाली दल ने बयान जारी कर कहा है, ''पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने आज एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए सामने आए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।'' जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हमले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार को भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।
टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलपंजाबकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें