वीरगति पार्ट-4: अरुण खेत्रपाल, वो जवान जिसे मार कर पाकिस्तानी ब्रिगेडियर आत्मग्लानि से भर गया
By भारती द्विवेदी | Published: July 19, 2018 01:24 PM2018-07-19T13:24:42+5:302018-07-19T13:24:42+5:30
1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के बाद इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ दर्ज हुआ। इ�..
1971 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई के बाद इतिहास के पन्नों में बहुत कुछ दर्ज हुआ। इतिहास के पन्नों में एक नाम भी दर्ज हुआ। 21 साल का एक लड़का जिसने उस लड़ाई में पाकिस्तानियों के चार बंकर उड़ाए थे। जिसकी बहादुरी की दाद पाकिस्तानी भी देते हैं। 21 साल की उस भारतीय जवान को मारने वाला पाकिस्तानी ऑफिसर उसे मारने के बाद ये सोच रहा था कि काश वो उसे बचा पाता। जिसके बहादुरी के किस्से आपको पाकिस्तानी वेबसाइट पर भी मिल जाएंगे। 21 साल के उस लड़के का नाम था अरुण खेत्रपाल। जिन्होंने सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र जितने का गौरव हासिल किया।