googleNewsNext

Audio शेयर कर Sushil Modi ने Lalu Yadav पर लगाया गम्भीर आरोप, फ़ोन नम्बर किया पब्लिक

By गुणातीत ओझा | Published: November 25, 2020 01:09 PM2020-11-25T13:09:22+5:302020-11-25T13:10:48+5:30

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कई ट्वीट करते हुए कहा कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) बिहार में नीतीश कुमार सरकार (Nitish Government) को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। इसके तहत एनडीए विधायकों को दल बदलने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए यह सनसनीखेज आरोप लगाया और एक मोबाइल नंबर शेयर करते हुए दावा किया कि चारा घोटाले में सजा काट रहे होने के बावजूद लालू यादव इस नंबर से बात कर सकते हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव 2020Lalu Prasad YadavSushil Kumar ModiNitish KumarBihar Assembly Election 2020