लाइव न्यूज़ :

Pulwama Attack Chargesheet: पाकिस्तान से लाया गया था RDX | NIA ने बताई हमले की पूरी कहानी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 26, 2020 08:50 IST

Open in App
पिछले वर्ष 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की गुत्थी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सुलझा ली है। एनआईए ने सोमवार को 13500 से अधिक पेजों की चार्जशीट जम्मू स्थित विशेष अदालत में दाखिल की. हमले की चार्जशीट में एनआईए ने कुल 19 लोगों को आरोपी बनाया है. साथ ही कई अहम खुलासे किए गए हैं. एनआईए ने कहा है कि हमले को अंजाम देने के लिए 200 किलो आरडीएक्स पाकिस्तान से घाटी लाया गया था. हमले को पहले 6 फरवरी 2019 को अंजाम देने की साजिश थी, लेकिन ऐन मौके पर आतंकियों को अपना प्लॉन बदलना पड़ा. सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. एनआईए मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. एनआईए ने चार्जशीट में जैश सरगना मसूद अजहर और अब्दुल रऊफ असगर को आरोपी बनाया है. अजहर के दो संबंधियों अब्दुल रऊफ और अम्मार अल्वी के नाम मुख्य षड्यंत्रकारी के रूप में दर्ज हैं. आतंकवादी आदिल अहमद डार को शरण देने और उसका अंतिम वीडियो बनाने के लिए पुलवामा से गिरफ्तार किए गए लोगों को नामजद किया गया है.
टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतPulwama attack 6th anniversary: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि?, पीएम मोदी और अमित शाह ने वीरों को किया याद...

भारत2019 पुलवामा आतंकी हमले के आरोपी की जम्मू अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत

भारतपुलवामा हमले के बाद भारत के एक सख्त कदम से बर्बाद हुआ पाकिस्तान, पाक मंत्री ने संसद में स्वीकार किया

भारतपुलवामा हमले को लेकर रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बीजेपी ने दी प्रतिक्रिया, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम