लाइव न्यूज़ :

PM Modi ने लगवाई Corona Virus Vaccine, AIIMS में टीका लगवाने के बाद क्या बोले प्रधानमंत्री

By गुणातीत ओझा | Updated: March 1, 2021 13:42 IST

Open in App
कोरोना वायरस का टीका लगवाने के बाद क्या बोले मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में कोरोना वायरस के टीके की पहली खुराक लगवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि उन्होंने कोविड वैक्सीन की पहली डोज ली। पीएम मोदी ने जनता से भी अपील की है कि वे कोरोना टीका जरूर लगवाएं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी बिना तय रूट के ही एम्स पहुंचे थे। बता दें कि आज देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। टीका लगवाने के दौरान पीएम मोदी मुस्कुरा रहे थे और उन्होंने असमिया गमछा पहन रखा था। पीएम मोदी को पुडुचेरी की नर्स पी. निवेदा ने टीका लगाया। इसके बाद पीएम मोदी करीब आधा घंटा वहां रहे और सात बजे रवाना हो गए। इस दौरान पीएम ने वहां मौजूद स्टाफ से बात की। पीएम मोदी ने खुद अपनी यह तस्वीर ट्वीट की और वैज्ञानिकों की तारीफ की।वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'एम्स में कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज ली। हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को कम समय में मजबूत बनाने के लिए उल्लेखनीय काम किया है। मैं उन सबसे अपील करता हूं कि जो लोग कोरोना टीका लगाने के लिए योग्य हैं वे वैक्सीन लें। आइए, साथ मिलकर भारत को कोविड-19 मुक्त बनाएं।'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर दिल्ली के एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की पहली खुराक ली। अब 28वें दिन पीएम मोदी को इसका दूसरा डोज लगेगा। पीएम ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगावाया है, क्योंकि इसको लेकर भारत में कुछ सवाल उठ रहे थे। छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में इस दवा पर सवाल उठा था।देश में आज से कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इसमें 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के साथ ही 45 साल के अधिक उम्र के जरूरतमंद मरीजों को टीका लगाया जाएगा। यह टीका सरकारी अस्पतालों में फ्री है, जबकि प्राइवेट अस्पतालों में इसकी कीमत 250 रुपए रखी गई है।
टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोनावायरस वैक्सीनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप