googleNewsNext

'पाकिस्तानी' महिला को मिली भारतीय नागरिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2019 04:04 PM2019-12-20T16:04:38+5:302019-12-20T16:04:38+5:30

नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है.. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया. देश भर में जारी नागरिकता कानून के विरोध के बीच एक पाकिस्तानी महिला को गुजरात के द्वारका में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। हसीना बेन अब्बास अली का जन्म गुजरात भानवद में हुआ था। 1999 में उन्होंने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की और पाकिस्तान की नागरिक बन गई। पाकिस्तान जाने के साथ ही हसीना की भारतीय नागरिकता खत्म हो गयी..लेकिन पहले तलाक फिर अपने पति की मृत्यु के बाद हसीना बेन ने भारत लौटने का फैसला किया..भारत लौटने के बाद वो 7 साल तक लान्ग टर्म वीजा पर भारत में रहीं.. फिर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया।

 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनपाकिस्तानगुजरातअमित शाहCitizenship Amendment Act 2019PakistanGujaratAmit Shah