googleNewsNext

ऐसा पहली बार हुआ है पिछले 100 सालो में, जानिए क्या ?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 27, 2017 07:02 PM2017-12-27T19:02:07+5:302017-12-27T19:02:54+5:30

यह सौ साल के इतिहास में पहली बार है जब जनवरी महीने में होनी वाली इंडियन साइंस क...

यह सौ साल के इतिहास में पहली बार है जब जनवरी महीने में होनी वाली इंडियन साइंस कांग्रेस के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। साइंस कांग्रेस के 105वें एडिशन को इस बार उस्मानियां यूनिवर्सिटी होस्ट कर रही थी। यूनिवर्सिटी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन की आशंका जताई है। 3-7 जनवरी के बीच होने वाली इस साइंस कांग्रेस में कैंपस के अंदर गड़बड़ी होने की संभावना है जिसके चलते उस्मानिया यूनिवर्सिटी ने इस कार्यक्रम की मेजबानी में असमर्थता जताई है। विज्ञान कांग्रेस भारतीय वैज्ञानिकों की सबसे बड़ी वार्षिक बैठक हैं सुरक्षा अधिकारियों यह पता चला है कि उस्मानिया विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दलितों और अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव कम सरकारी भर्तियां करने के विरोध में प्रदर्शन कर सकते हैं। दरअसल एक छात्र ने 3 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। जिसके कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उस्मानिया विश्वविद्यालय के 21 साल के एक पोस्ट ग्रेजुएट छात्र ने 3 दिसंबर को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से कैंपस में प्रदर्शन चल रहे हैं। इसके पीछे नौकरी न मिलना कारण माना जा रहा है

टॅग्स :नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीNarendra Modiprime minister narendra modi