googleNewsNext

भारतीय रेल बनी मिसाल, 7 घंटे में ही 100 साल पुराने पुल को तोड़ बना डाला नया

By पल्लवी कुमारी | Published: January 5, 2018 04:21 PM2018-01-05T16:21:55+5:302018-01-05T16:24:18+5:30

भारतीय रेल ने एक नया मिसाल कायम किया है। भारतीय रेलवे की यह उपलब्धि सुनकर आपक�..

भारतीय रेल ने एक नया मिसाल कायम किया है। भारतीय रेलवे की यह उपलब्धि सुनकर आपको भी आश्‍चर्य होगा। दरअसल बुधवार को उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में भारतीय रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने  7 घंटे में ही करीब 100 साल पुराने पुल को तोड़कर उसकी जगह नया बना पुल बना दिया। इस दौरान लक्सर-मुरादाबाद के बीच रेल यातायात बंद रहा। नए पुल से सबसे पहले देहरादून से इलाहाबाद जाने वाली लिंक एक्सप्रेस सफलतापूर्वक गुजरी। रेल अधिकारियों के मुताबिक यह पुल जर्जर हो गया था और यहां से ट्रेन को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ता था।

टॅग्स :इंडियन रेलवेउत्तर प्रदेशIndian Railwayuttar pradesh