लाइव न्यूज़ :

'अम्फान': कई पेड़ गिरे, घरों को भारी नुकसान, 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2020 18:43 IST

Open in App
भीषण चक्रवाती तूफान अम्फान की वजह से तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कई मकान ढह गए . पश्चिम बंगाल से अभी पांच लाख और ओडिशा में 1,58,640 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है. पश्चिम बंगाल, साउथ 24 परगना काकद्वीप में चक्रवात अम्फान की विकराल रुप लेता जा रहा है. पश्चिम बंगाल के ईस्ट मिदनापुर में NDRF अम्फान चक्रवात के चलते जारी भारी तूफान और बारिश के बीच राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. तटों से लोगों को निकालने का काम जारी है. राहत और बचाव कार्य में लगे एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि सभी टीमों के पास सेटेलाइट संचार सिस्टम है. लेटेस्ट पेड़ कटाई और खंभों की कटाई के औजार हैं. ओडिशा और पश्चिम बंगाल में  41 टीमों का प्लेसमेंट हैं बंगाल में सिर्फ दो टीमें रिजर्व में रखी गई हैं जिसमें से एक टीम अभी कोलकाता में तैनात की जा रही है. लैंडफॉल का सिलसिला शुरू हो चुका है. चक्रवात के बाद असल में  NDRF का काम शुरू होगा साथ ही काम और बढ़ने वाला है. एनडीआरएफ की एक हर टीम में 41 सदस्य हैं.ओडिशा अम्फान चक्रवात के चलते बालासोर जिले के चांदीपुर में बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. भुवनेश्वर में मौसम विभाग के डायरेक्टर एच.आर. बिस्वास ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुआ लैंडफॉल लगभग 4 घंटे तक जारी रहेगा. पश्चिम बंगाल में बादलों की दीवार का आगे वाला भाग धरती के करीब आता नज़र आ रहा है. अम्फान की वजह से ओडिशा तट में हवा की रफ्तार 100-125 किलोमीटर है, बालासोर में शाम तक तेज़ हवा का असर रहेगा. 24 घंटे बाद मौसम लगभग साफ हो जाएगा. ओडिशा के स्पेशल रिलीफ कमिश्नर पीके जेना ने बताया कि भद्रक में फिलहाल 1 व्यक्ति की मृत्यु की खबर हैं. कल भी इस इलाके में एक व्यक्ति की मौत हुई थी लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अम्फान उसकी वजह नहीं था.  
टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानपश्चिम बंगालओड़िसाएनडीआरएफभारतीय मौसम विज्ञान विभाग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर