googleNewsNext

Mamata Banerjee Electric Scooter Crash Video| स्कूटर से गिरते-गिरते बचीं ममता बनर्जी |  Petrol-Diesel Price Hike

By गुणातीत ओझा | Published: February 25, 2021 10:01 PM2021-02-25T22:01:14+5:302021-02-25T22:01:44+5:30

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते वक्त ममता बनर्जी का बैलेंस गड़बड़ा गया.. वह गिरते-गिरते बाल-बाल बचीं। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ममता बनर्जी हावड़ा में एक मार्च में शामिल हुईं थी।

भाजपा का विरोध करते लड़खड़ाया ममता का स्कूटर

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाते वक्त ममता बनर्जी का बैलेंस गड़बड़ा गया.. वह गिरते-गिरते बाल-बाल बचीं। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में ममता बनर्जी हावड़ा में एक मार्च में शामिल हुईं थी। इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रीक स्कूटर की भी सवारी की। जैसे ही उन्होंने स्कूटर को चलाने का प्रयास किया वह डगमगा गईं और गिरते-गिरते बचीं। उनके आस-पास तैनात सुरक्षाकर्मी और नेताओं ने उनको गिरने से बचा लिया। इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी सड़क पर गिर गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से ममता बनर्जी गिरने से बाल-बाल बचीं। यह हादसा उस समय हुआ जब ममता बनर्जी इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर राज्य सचिवालय नबान्न जा रहीं थीं।

स्कूटर पर सवार ममता बनर्जी ने गले में तख्ती टांग रखी थी, जिसपर ईंधन के दाम में वृद्धि के खिलाफ नारे लिखे थे, उन्होंने हेलमेट पहन रखा था और हाजरा मोड़ से राज्य सचिवालय के बीच सात किलोमीटर का सफर स्कूटर पर तय करते हुए सड़क के दोनों ओर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। करीब 45 मिनट के सफर के बाद 'नबान्न पहुंची ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की आलेचना की.. उन्होंने कहा, हम ईंधन की कीमतों में वृद्धि का विरोध कर रहे हैं। मोदी सरकार केवल झूठे वादे करती है। उन्होंने (केंद्र) ईंधन की कीमत को कम करने के लिए कुछ नहीं किया। आप मोदी सरकार के सत्ता में आने और अब के पेट्रोल की कीमतों में अंतर को देख सकते हैं।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata Banerjee