googleNewsNext

वीरगति पार्ट 6: रेजांग ला के हीरो मेजर शैतान सिंह, जिनके नाम से चीनी सेना खौफ खाते थे

By भारती द्विवेदी | Published: August 17, 2018 02:08 PM2018-08-17T14:08:15+5:302018-08-17T15:39:25+5:30

साल 1962 का भारत- चीन  युद्ध। दोनों देशों के बीच हुए उस जंग मे�..

साल 1962 का भारत-चीन युद्ध। दोनों देशों के बीच हुए उस जंग में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उस युद्ध ने हमें कई ऐसे योद्धाओं के बहादुरी के किस्से दिए, जिनके नाम से दुश्मन खौफ खाते हैं। ऐसा ही एक नाम था मेजर शैतान सिंह। एक ऐसा योद्धा जिसने 120 जांबाज जवानों की मदद से 1400 चीनी सैनिकों को वापस चीन लौटने को मजबूर कर दिया था। मेजर के अद्म्य साहस के लिए साल 1963 में उन्हें मरणोपरांत वीरता का सबसे बड़ा सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

टॅग्स :वीरगतिभारतीय सेनाveergatiIndian army