लाइव न्यूज़ :

शबाना आज़मी के ड्राइवर पर क्यों दर्ज़ हुई FIR

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2020 13:56 IST

Open in App
  मुंबई -पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में घायल अभिनेत्री शबाना आज़मी के ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी है..कार के ड्राइवर का नाम अमलेश योगेंद्र कामत है..रायगढ़ पुलिस ने शबाना आजमी के ड्राईवर के खिलाफ रैश ड्राईविंग का केस दर्ज किया गया है लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है..पुलिस का कहना है कि ये एक गैर जमानती अपराध नहीं हैं इस लिए ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया गया है..हालांकि पुलिस ने ड्राइवर को नोटिस भेजा गया है..पुलिस का कहना है कि शबाना आज़मी के ड्राइवर के खिलाफ Fir उसी ट्रक ड्राइवर ने दर्ज करवाई है जिसके ट्रक को शबाना की गाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी है...बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को मुंबई -पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं थी. उनकी कार एक खड़े ट्रक से जा टकराई थी . दुर्घटना में अभिनेत्री बुरी तरह घायल हो गईं. घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया..जहां से उन्हें मुंबई के अंधेरी में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में लाया गया..कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने बतया कि शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्तर भी सवार थे. हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई है. शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई थी.. हादसा उस वक्त हुआ जब शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई जा रहे थे. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास दोपहर 3:30 बजे हुई...दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. शबाना आजमी की कार ने ट्रक को पीछे से इतनी जोर से टक्कर मारी की कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए. यहां तक कि ट्रक भी डैमेज हुआ है.  शबाना आजमी की टाटा सफारी गाड़ी का ड्राइवर एक दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था और इसी कोशिश में ट्रक से जा टकराया.
टॅग्स :शबाना आज़मीजावेद अख्तरमुंबईफरहान अख़्तरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'