लाइव न्यूज़ :

लोकसभा स्पीकर Om Birla की बेटी ने UPSC Exam किया क्लियर, बनीं IAS, जानें कैसे की परीक्षा की तैयारी

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 5, 2021 13:24 IST

Open in App
लोक सभा स्पीकर Om Birla की छोटी बेटी अंजलि बिरला ने कमाल कर दिखाया है. अंजलि बिरला का पहले ही प्रयास में सिविल सर्विसेज में सिलेक्शन हो गया है. यूपीएससी की ओर से सोमवार को जारी सूची में नाम आने के बाद उनके शक्ति नगर स्थित निवास पर अजंली को बधाई देने वालों का तांता लग गया. घर में जश्न का माहोल देखने को मिला.   ओम बिरला की दो बेटियां हैं, बड़ी बेटी आकांक्षा सीए हैं और अब छोटी बेटी अंजलि का सिविल सर्विसेज में चयन हो गया है.अंजलि बिरला का पहली बार में ही आईएएस की परीक्षा में चयन हो गया. वह आईएएस के जरिए महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपनी बड़ी बहन आकांक्षा को दिया है.जैसे ही अंजलि को पता चला कि उनका चयन हो गया है. इसका श्रेय उन्होंने बड़ी बहन आकांक्षा को देते हुए कहा कि उन्होंने मुझे पढ़ाया और हर समय मोटिवेट किया. वह हर वक्त मेरे साथ रहती थीं. सिविल सेवा परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक की रणनीति बनाने में उनका पूरा सहयोग मिला. अपनी सफलता को लेकर अंजलि ने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे परीक्षा की तैयारी की. परीक्षा के लिए उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशन्स विषय चुने थे. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा  कि दसवीं क्लास में उनके अच्छे नंबर आए थे. लेकिन उन्होंने साइंस लेने के बजाए आर्ट्स ली थी. फिर  उन्होंने कोटा के सोफिया स्कूल से आर्ट्स में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में डिग्री हासिल की है. इसके बाद उन्होंने एक वर्ष दिल्ली में रहकर ही यूपीएससी एक्साम्स की preparations की. इधर, अपनी छोटी बेटी की इस कामयाबी पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पत्नी अमिता बिरला ने खुशी जताते हुए कहा कि उसने शुरू से ही कुछ अलग करने का ठान लिया था.अमिता बिरला ने आगे कहा कि एक मां के लिए बेटी की इससे बढ़कर क्या कामयाबी हो सकती है. अंजलि की प्राथमिक शिक्षा कोचिंग सिटी कोटा में ही हुई है. कोटा के सोफिया गर्ल्स स्कूल से उन्होंने बारहवीं क्लास पास की उसके बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन की. उसके बाद आईएएस की परीक्षा दी और कड़ी मेहनत करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में परीक्षा पास कर अपने सपने को पूरा किया.
टॅग्स :ओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतसंसदः मुद्दे से अलग ना बोलें राहुल गांधी?, नेता विपक्ष के बयान पर बोले स्पीकर ओम बिरला, भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्‍छा का प्रतिनिधित्‍व, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत