Lalu Prasad Yadav Health Updates: दिल्ली AIIMS में भर्ती होंगे लालू प्रसाद, फेफड़ों में जमा पानी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उनका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में शिफ्ट किया जा सकता है। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। इसे लेकर रिम्स प्रबंधन लगातार अलर्ट है। लालू को दूसरे अस्पताल शिफ्ट करने के लिए आठ सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। इन आठ सदस्यों में अलग-अलग विभाग के डॉक्टर शामिल थे। इसके बाद मेडिकल बोर्ड ने लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजने का फैसला लिया है। मेडिकल बोर्ड का फैसला जेल अधीक्षक के पास भेजा गया है। इस पर जेल अधीक्षक ने भी सहमति दे दी है।
2021-01-23 18:05:37