googleNewsNext

बम-बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्‍था रवाना, कल करेंगें पहला दर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 27, 2018 12:31 PM2018-06-27T12:31:30+5:302018-06-27T12:31:30+5:30

बम-बम भोले के नारों के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा की आज शुरुआत हो गई। जम्मू बेस कैंप से कड़ी सुरक्ष�..

बम-बम भोले के नारों के बीच वार्षिक अमरनाथ यात्रा की आज शुरुआत हो गई। जम्मू बेस कैंप से कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था बुधवार सुबह रवाना कर दिया गया। इस यात्रा को जम्मू-कश्मीर के चीफ सेक्रटरी बीवीआर सुब्रमण्यम, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार बीबी व्यास और विजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।