लाइव न्यूज़ :

Delhi-Dehradun Shatabdi Fire: दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी के कोच में आग लगने से हड़कंप!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: March 13, 2021 18:45 IST

Open in App
नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज में देहरादून- दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी संख्या सी5 में शनिवार को आग लग गई. शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या 199400 में हरिद्वार-देहरादून सेक्शन पर दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर आग लगी. रेलवे ने बताया कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. अधिकारियों ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण बोगी संख्या सी4 में आग लगी.ट्रेन जब राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज से होकर गुजर रही थी तभी ट्रेन के सी 5 कोच में अचानक भीषणआग लग गई लोको पायलट ने समझदारी दिखाते हुए ट्रेन को जंगल में ही रोक दिया. इसके बाद पूरे कोच को खाली करा दिया गया.रिपोर्ट्स के मुताबिक़ ट्रेन के अन्य डिब्बों को आग लगने से बचाने के लिए आग लगे हुए कोच (सी 5) को ट्रेन से अलग कर दिया गया. शताब्दी एक्सप्रेस के जिस कोच में आग लगी, उसमें सवार सभी 35 यात्रियों को सामान सहित ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था.हालांकि, यात्रियों के बाहर निकलते ही इस बोगी में आग भड़क गयी जिसकी लपटें दूर-दूर तक दिख रही थीं। थोड़ी ही देर में ही देर में पूरी बोगी बुरी तरह जल गई।दुर्घटना के कारण देहरादून-हरिद्वार रेलमार्ग पर रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित हो गयी। लेकिन इसी बीच प्रभावित बोगी को रेलगाड़ी से अलग करके शताब्दी एक्सप्रेस को देहरादून रेलवे स्टेशन की ओर रवाना कर दिया गया।मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ट्वीट किया, 'दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में राजाजी टाइगर रिजर्व की कांसरो रेंज के पास आग लगने का समाचार मिला। भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार की कृपा से घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्री सुरक्षित हैं।'
टॅग्स :दिल्लीरेल हादसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर