googleNewsNext

Cyclone Nisarg Live Tracking: चक्रवात 'निसर्ग' ने धरा विकराल रूप, Mumbai से कब टकराएगा

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 3, 2020 12:08 PM2020-06-03T12:08:25+5:302020-06-03T12:08:25+5:30

चक्रवात 'निसर्ग' खतरनाक रूप लेता जा रहा है। अरब सागर में हवा के दबाव में परिवर्तन होने के बाद बना यह तूफान बुधवार 3 जून को मुंबई में कभी भी दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान मुंबई से करीब 94 किमी की दूरी पर स्थित अलीबाग में तट से टकराएगा। तूफान की भयावहता को देखते हुए महाराष्ट्र, गुजरात, दमन-दीव और दादर नगर हवेली में सुरक्षा के इंतजाम पहले से ही कर लिए गए हैं। महाराष्ट्र में मुंबई, पालघर, अलीबाग और ठाणे में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। तूफान निसर्ग को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने आज मुंबई से आने-जाने वाली 17 फ्लाइट रद्द कर दी हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि मुंबई इस तरह का तूफान पहली बार देखेगी। 129 साल पहले भी मुंबई ने एक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान का सामना किया था। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में समुद्री तूफान विषय की प्रभारी डा. सुनीता देवी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर चक्रवात निसर्ग का केंद्र गोवा के पंजिम शहर से दक्षिण पश्चिम 280 किमी और मुंबई से 430 दक्षिण पश्चिम अरब सागर में था। यह अगले 12 घंटों में और विकराल रूप धर लेगा।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गमहाराष्ट्रगुजरातCyclone NisargaMaharashtraGujarat