googleNewsNext

Cyclone Nisarga Update: निसर्ग के खतरे के बीच क्या करें और क्या नहीं

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 3, 2020 01:38 PM2020-06-03T13:38:27+5:302020-06-03T13:38:27+5:30

चक्रवात निसर्ग अगले कुछ घंटों में मुंबई में दस्तक दे देगा। करीब 129 सालों के बाद ये पहला मौका है जब मुंबई इस तरह के शक्तिशाली तूफान का सामना कर रहा है। निसर्ग तेजी से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है और इसका कुछ असर कर्नाटक और गोवा में भी देखा जा सकता है। 'निसर्ग' चक्रवात बुधवार को महाराष्ट्र के समुद्री तट से टकराएगा। तूफान के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित अलीबाग में टकराने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति 100-110 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार बढ़कर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक जा सकती है। इस खतरे से निपटने के लिए एनडीआरएफ समेत सभी एजेंसिया तैयार है। हालांकि सबसे ज्यादा चिंता बेहद घने मुंबई महानगर को लेकर है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी लोगों से अगले दो दिन तक घरों में रहने की अपील की है। वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने भी नागरिकों के लिए एक एडवायजरी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि इस गंभीर स्थिति में क्या करें और क्या नहीं।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गCyclone Nisarga