लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 6566 नए मामले दर्ज,मरने वालों की संख्या 4500 के पार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: May 28, 2020 15:25 IST

Open in App
भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4500 के पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना से देश में 194 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 4531 हो गई है। वहीं, कुल संक्रमितों की संख्या अब 158333 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6566 नए मामले दर्ज किए गए हैं।देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 86110 हो गई है जबकि 67692 मरीज अब तक ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। देश में महाराष्ट्र में अभी तक सबसे ज्यादा 1897 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं गुजरात में 938 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा मध्य प्रदेश में 313, दिल्ली में 303 और पश्चिम बंगाल में 289 लोगों की कोरोना से अब तक जान गई है।इससे पहले बुधवार को दिल्ली में एक दिन में सबसे अधिक 792 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 15,257 हो गयी। तमिलनाडु में भी एक दिन में सर्वाधिक 817 नए मामले बुधवार को सामने आए थे। इसमें ऐसे लोग भी हैं जो दूसरे राज्यों से लौटे हैं। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 18,545 हो गयी है। संक्रमण से छह और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या राज्य में 133 हो गयी। सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में 2190 नए मामले सामने आए और 105 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या 56948 है। वहीं, गुजरात में संक्रमितों की संख्या 15195 हो चुकी है। उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से नए मामले सामने आए है।
टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर