googleNewsNext

Holi और Eid पर कई राज्यों में पाबंदी के आदेश, Modi सरकार का राज्यों को पत्र

By गुणातीत ओझा | Published: March 24, 2021 06:16 PM2021-03-24T18:16:23+5:302021-03-24T18:17:37+5:30

कोरोना महामारी के बढ़ते ग्राफ ने इस बार भी होली का रंग फीका कर दिया है। कई राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं। केंद्रीय अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर होली, बिहू, शब-ए-बारात जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार करने की बात कही है। इस पत्र में कहा गया है कि स्थानीय प्रशासन की ओर से होली, शब-ए-बारात, बिहू, ईस्टर और ईद जैसे उत्सवों के दौरान पाबंदियों पर विचार किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने आदेश दिया है कि बड़े पैमाने पर लोगों के एक जगह जुटने पर रोक के लिए प्रशासन ऐसे फैसले ले सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहोलीCoronavirusHoli