लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccinations: Corona Vaccine के Side Effect आए सामने, अब तक 2 लाख 24 हजार लोगों को लगा टीका

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 18, 2021 12:16 IST

Open in App
भारत में कोरोना के खिलाफ जंग में 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. लेकिन इस पर एक बुरी खबर भी रविवार को आई. जिन लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गयी है उनमें से 447 लोगों को साइड इफेक्ट भी आये हैं. आपको बता दें कि कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण अभियान (Corona Vaccine) शुरू हो चुका है.  पहले दिन हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन की डोज दी गई. लेकिन कई लोगों में वैक्सीन का नकारात्मक असर देखा गया.रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक press confernce कर इसकी जानकारी दी और कहा है कि कोरोना वायरस टीकाकरण दिए जाने के बाद 16 और 17 जनवरी को 447  साइड इफेक्ट रिपोर्ट किए गए हैं. इनमें से तीन लोगों अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर मनोहर अगनानी ने बताया इनमें से एक मामले में, जिन्हें नॉर्दर्न रेलवे अस्पताल में भर्ती किया गया था, 24 घंटे के भीतर डिस्चार्ज किया जा चुका है. वहीं एक अन्य मरीज़ को भी एम्स दिल्ली से छुट्टी दी जा चुकी है. जबकि तीसरे मरीज़ एम्स ऋषिकेश में हैं और उनकी स्थिति भी अच्छी है. वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में उन्होंने बताया कि ज़्यादातर मामलों में लोगों को हल्का बुखार, सिरदर्द और जी मिचलाने की शिकायत रही. वही आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें पहले चरण में कोरोना वायरस वैक्सीन 30 करोड़ लोगों को लगाने की योजना है. इनमे हेल्थ और फ्रंट लाइन वर्क्स शामिल है इस वैक्सीन की दो डोज़ होंगी. इसमें पहली डोज़ और दूसरे डोज़ के बीच का अंतर 21 से 28 दिन का होगा.राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की बात करें तो केंद्र ने रविवार को कहा कि दो दिनों के दौरान देश में 2.24 लाख से अधिक लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाये गए है.  भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,788 नए मामले सामने आये है 145 और लोगों की मौत हुई है.  
टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर