googleNewsNext

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को दिया असम आने का न्योता

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: June 24, 2022 02:20 PM2022-06-24T14:20:51+5:302022-06-24T14:45:10+5:30

असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने महाराष्ट्र में उद्धव सरकार की मिट्टी पलीद करने के लिए गुवाहाटी में इकट्ठा हुए विधायकों के बारे में कहा कि असम में कोई भी आ सकता है। सभी घूमने और पर्यटन के लिए स्वतंत्र हैं। हम सबका स्वागत करते हैं। 

एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में दिल्ली पहुंचे असम के सीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ये हमारे लिए खुशी की बात है कि विधायक हमारे यहां आकर ठहरे हुए हैं।

जब पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि फेडलर स्ट्रक्चर में आपका भी राज्य है और जब ये विधायक आपके राज्य में बैठकर महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें आपको रोकना चाहिए।

इसके जवाब में सीएम शर्मा ने कहा, भला फेडरल स्ट्रक्चर में कैसे कोई किसी नागरिक को राज्य में आने या ठहरने से रोक सकता है। उन्होंने होटल बुक कराया है तो क्या हम ये कहें कि आप फेडरल स्ट्रक्टर को तोड़ रहे हैं, इसलिए आपके होटल बुकिंग को कैसिंल किया जाता है। ऐसा नहीं होता है।

पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप उद्धव ठाकरे से कुछ कहना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि वो भी असम आयें, उनका भी स्वागत है। हमारे यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है। हम सभी का स्वागत करते हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माउद्धव ठाकरेशिव सेनाHimanta Biswa SarmaUddhav ThackerayBJPShiv Sena