फ्रांस से 5 राफेल फाइटर जेट ने भरी उड़ान, भारतीय पायलट उड़ा रहे हैं विमान, भारत में कब पहुंचेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 27, 2020 06:44 PM2020-07-27T18:44:09+5:302020-07-27T18:44:09+5:30
भारत और चीन सीमा से सटे कई जगहों पर अब भी दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव जारी है। इस बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर ये है कि आज फ्रांस से भारत के लिए 5 राफेल लड़ाकू विमान ने उड़ान भरा है। 29 जुलाई को हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायु सेना के बेड़े में ये सभी पांचों लड़ाकू विमान शामिल हो जाएगा।