googleNewsNext

Chinese App Ban in India: भारत का चीन पर दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, 47 और ऐप पर लगाया बैन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: July 27, 2020 04:10 PM2020-07-27T16:10:24+5:302020-07-27T16:10:24+5:30

भारत सरकार ने चीन को एक और बड़ा झटका देते हुए 47 और चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। भारत ने ये कदम पिछले महीने 59 चीनी ऐप पर लगाए गए बैन के बाद उठाया है। दरअसल, जिन 47 ऐप पर सरकार ने बैन लगाया है वे सभी पहले प्रतिबंधित की गई 59 ऐप के लिए क्लोन का काम कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत ने 250 और ऐप की लिस्ट तैयार रखी है जिस पर जल्द कार्रवाई हो सकती है। इसमें कुछ गेमिंग ऐप भी शामिल हैं। बहरहाल, फिलहाल बैन किए गए 47 ऐप की सूची सामने नहीं आई है। सूत्रों के अनुसार इसे जल्द ही सरकार की ओर से जारी किया जाएगा।

टॅग्स :पबजी गेमटिक टोकPUBG GameTik Tok