'मरियल' रणवीर ने 6 महीने में ऐसे बनाई हॉट एंड बॉडी
By उस्मान | Published: July 6, 2018 01:07 PM2018-07-06T13:07:43+5:302018-07-06T13:10:09+5:30
रणवीर सिंह अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा गजब की फिटनेस और चुस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड क...
रणवीर सिंह अपने बेहतरीन अभिनय के अलावा गजब की फिटनेस और चुस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। बॉलीवुड के तमाम फिट एक्टर्स में रणवीर का एक अलग मुकाम है। स्टाइल स्टेटमेंट और फिटनेस गुरु कहे जाने वाले रणवीर सिंह आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर अपने लुक के साथ अक्सर कई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। लेकिन इन सब बातों से हटकर भी एक खास चीज हैं जो उन्हें कई लड़कियों की दिल की धड़कन बनाती हैं और वो है उनकी फिट बॉडी। 'रामलीला' हो 'पद्मावत' में अपनी कमाल की फिटनेस का जलवा बिखेर चुके रणवीर वर्कआउट और डाइट का खास ख्याल रखते हैं। चलिए जानते हैं दिन में दो बार डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करने वाले रणवीर की फिट बॉडी का क्या है राज।