googleNewsNext

काले अंगूर, Cancer, डायबिटीज सहित 8 रोगों से लड़ने में सहायक!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 1, 2021 10:50 AM2021-04-01T10:50:47+5:302021-04-01T10:51:07+5:30

काले रंग के अंगूर तो आप सभी ने देखे ही होंगे। ये स्वाद में तो मीठे होते ही हैं, सेहत के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं होते हैं। अंगूर में कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है। काले अंगूर का रोजाना सेवन न केवल आपके मोटापे को कम करने में बल्कि डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इसमें मौजूद ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व व्यक्ति को कई बीमारियों से दूर रखता है। काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। काले अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडhealth tipshealthy food