googleNewsNext

UPSC Topper 2019: यूपी की प्रतिभा वर्मा लड़कियों में रहीं अव्वल, जानें सफलता की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 5, 2020 06:14 PM2020-08-05T18:14:52+5:302020-08-05T18:14:52+5:30

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2019 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में उत्तर प्रदेश की बेटी ने देश भर में लड़कियों में टॉप किया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की रहने वाली प्रतिभा वर्मा को ऑल इंडिया रैंकिंग में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, लड़कियों में प्रतिभा वर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। परिणाम आने के बाद प्रतिभा को जब पता चला तो उन्हें खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। प्रतिभा की सफलता पर परिवार और प्रदेश उनपर नाज कर रहा है। #UPSCPratibhaVerma#UPSC2019Toppers#UPSCTopperJatin

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUPSC