googleNewsNext

भारत के पहले बजट में भारत-पाक के बीच हुआ था एक करार, जानिए ऐसी ही रोचक बातें

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 26, 2020 07:45 AM2020-01-26T07:45:42+5:302020-01-26T07:45:42+5:30

1947 में भारत को आजादी मिली। उसके बाद देश में कुल 25 वित्त मंत्री हुए हैं। इन्होंने अब तक कुल 87 बजट (पूर्णकालिक/अंतरिम) पेश किए हैं। निर्मला सीतारमण इस बार 1 फरवरी को भारत का 91वां बजट पेश करेंगी। क्या आप जानते हैं कि देश का पहला बजट वित्त मंत्री आरके शंखमुखम चेट्टी ने पेश किया था। पहले बजट में खर्च के लिए कुल 197.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इतनी कीमत में तो आज दिल्ली-एनसीआर में एक अच्छा बंगला भी मुश्किल से मिलेगा। 'बाहुबली' फिल्म के चार दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी इस धनराशि से ज्यादा था।आइए आपको बताते हैं भारत के केंद्रीय बजट से जुड़े कुछ कुछ रोचक तथ्य...

टॅग्स :बजट २०२०-२१निर्मला सीतारमणBudget 2020nirmala sitharaman