लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut के बाद Sonu Sood के खिलाफ BMC ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 7, 2021 16:55 IST

Open in App
गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के मददगार बनकर चर्चा में आए. मगर अब सोनू सूद मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में बीएमसी ने Actor Sonu Sood के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीएमसी ने आरोप लगाया कि सोनू सूद ने बिना अनुमति के 6 मंजिल आवासीय इमारत को कथित रूप से होटल में बदल दिया. इसी मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है. बीएमसी ने पुलिस से आग्रह किया है कि सोनू के खिलाफ मामला दर्ज करे. बीएमसी ने कहा है कि पुलिस MRTP (Maharashtra Region and Town Planning) Act के तहत सोनू सूद पर केस दर्ज करे. BMC ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभिनेता ने मुंबई में AB नायर रोड पर छह मंजिला शक्ति सागर बिल्डिंग को बिना परमिशन होटल बना दिया। जबकि शक्ति सागर एक रिहायशी बिल्डिंग है और उसका कॉमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। अभिनेता पर बिल्डिंग के हिस्से को बढ़ाने, नक्शे और इस्तेमाल में बदलाव करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, सोनू सूद नोटिस दिए जाने के बाद भी लगातार अवैध निर्माण कराते रहे.  वही खबरों के अनुसार इससे पहले भी बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर सोनू सूद को नोटिस जारी किया था. अधिकारियों के मुताबिक सोनू सूद इस नोटिस के खिलाफ सिविल कोर्ट भी पहुंचे थे लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली थी. हालांकि सोनू सूद ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेनुनियाद बताया है . अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ सोनू सूद ने  कहा, ''जो भी बदलाव हुए हैं उसके लिए बीएमसी से अप्रूवल लिया गया था. ये अप्रूवल महाराष्ट्र कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी से होना था. कोविड-19 की वजह से ये अप्रूवल नहीं मिल पाया. हमारी तरफ से कोई अनियमितता का मामला नहीं हुआ है. मैंने हमेशा कानून का पालन किया है. ये होटल कोविड-19 के समय कोरोना वॉरियर्स के लिए घर बन गया थआ. अगर अनुमति नहीं मिलती तो मैं इसे फिर से आवास की तरह बना दूंगा. मैं बीएमसी के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील करुंगा.'' रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. 
टॅग्स :सोनू सूदकंगना रनौतबृहन्मुंबई महानगरपालिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारतबृहन्मुंबई महानगर पालिकाः मुंबई में तावड़े-नागपुर में ठाकरे, संदेश साफ

भारतVIDEO: मुंबई में भारत की पहली मेलोडी रोड शुरू, जब रोड पर चलेंगे तो बजेगा गाना, यकीन नहीं, तो देखें यहां

भारतबीएमसी 2026ः नई मेयर रितु तावड़े और संजय घाडी होंगे उपमहापौर, भाजपा-शिवसेना ने की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?