लाइव न्यूज़ :

ब्लैक पैंथर एक्टर चैडविक बोसमैन का कैंसर से निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 29, 2020 12:40 IST

Open in App
ब्लैक पैंथर के अभिनेता चैडविक बोसमैन की शनिवार को कोलन कैंसर से 43 साल की उम्र में मौत हो गई। एसोसिएटेड प्रेस ने इस बात की जानकारी दी। अभिनेता के एक प्रतिनिधि ने बताया कि बोसमैन चार साल से कैंसर से जूझ रहे थे। उन्होंने कभी भी अपनी बीमारी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं की थी। उन्हें 'ब्लैक पैंथर' फिल्म में उनके अभिनय के लिए याद किया जाता है। यह पहली सुपरहीरो फिल्म थी जिसे ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर समेत छह अन्य अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था। सुपरस्टार एक्टर की मौत पर उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया, जिसमें उन्हें एक सच्चा योद्धा बताया. बयान में कहा, “एक सच्चे योद्धा, चैडविक ने अपने संघर्ष के जरिए आप तक वो सारी फिल्में पहुंचाई, जिन्हें आपने बेहद प्यार दिया। परिवार ने बताया कि चैडविक ने बीते 4 सालों में कई फिल्मों की शूटिंग की और ये सब उनकी कई सर्जरी और कीमोथैरेपी के बीच होती रहीं। परिवार ने कहा कि ब्लैक पैंथर फिल्म में सम्राट टि-चाला (King T’Challa) का किरदार निभाना उनके लिए सम्मान की बात थी। एवेंजर्स-इनफिनिटी वॉर और एवेंजर्स-एंड गेम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में फिर से ब्लैक पैंथर के किरदार में दिखे थे। उनकी आखिरी फिल्म ‘Da 5 Bloods’ इसी साल रिलीज हुई थी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?