लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: Arjun Kapoor और Malaika Arora हुए Covid-19 से संक्रमित, खुद को किया घर में क्वारंटाइन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: September 7, 2020 11:16 IST

Open in App
बॉलीवुड सेलेबस भी धीरे-धीरे अब कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी. वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ खबर आई है की उनके बाद अब उनकी गर्ल फ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. इस बात की जानकारी उनकी छोटी बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) ने ई-टाइम्स को दी है. मलाइका अरोड़ा इन दिनों डांस रिएलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर जज कर रही हैं. हाल ही में खबर आई थी कि टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर्स' के सेट पर कोरियोग्राफर और क्रू मेंबर में से करीब 7 से 8 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या को भी कोरोना संक्रमण हो गया था। उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कोविड संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले अर्जुन कपूर ने कोरोना संक्रमित की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी थी। अर्जुन ने बताया कि वह डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन हैं। अर्जुन को कोई लक्षण नहीं हैं। अर्जुन के कोरोना होने की खबर से हर कोई हैरान है और एक्टर के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। अर्जुन इन दिनों कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। अर्जुन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ये मेरा फर्ज है कि मैं आप लोगों को सूचित कर दूं कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हूं और कोई लक्षण नहीं है। मैंने डॉक्टर्स और अथॉरिटीज की सलाह पर खुद को होम आइसोलेट कर लिया है और होम क्वॉरंटीन रहूंगा। आप सभी के सहयोग के लिए शुक्रिया और मैं आने वाले दिनों में अपनी हेल्थ से जुडे़ अपडेट्स देता रहूंगा।
टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोरा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMalaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड चुस्कीअर्जुन कपूर ने मलाइका को इस अंदाज में किया बर्थडे विश, लिखा प्यारा संदेश...

बॉलीवुड चुस्कीAnshula kapoor Engaged: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर से सगाई की

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई कोर्टः प्रवासी भारतीय व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा को सैफ अली खान धमकाया और मुक्का मारकर नाक की हड्डी तोड़ी?, मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी

ज़रा हटकेVIDEO: मलाइका का स्टाइल देख फैंस की थमी सांसे, शॉर्ट ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अवतार, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस