लाइव न्यूज़ :

Uttarakhand Foundation Day: 23वां स्थापना दिवस मना रहा उत्तराखंड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, ‘देवभूमि’ की तारीफ करते लिखा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 9, 2023 12:23 IST

Uttarakhand Foundation Day: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को निरंतर विकास की शुभकामनाएं देती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को समृद्ध करने में इस प्रदेश का योगदान अमूल्य है।उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड आज, 9 नवंबर को अपना 23वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसी दिन 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ था। राज्य स्थापना दिवस को लेकर राज्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम देहरादून की पुलिस लाइन में हुआ, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं उत्तराखंड के सभी लोगों को निरंतर विकास की शुभकामनाएं देती हूं। राज्यपाल के मार्गदर्शन और सीएम के सक्रिय नेतृत्व से राज्य को दिशा और ताकत मिल रही है। मैं राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देती हूं।

23 साल में पहली बार राष्ट्रपति उत्तराखंड के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को समृद्ध करने में इस प्रदेश का योगदान अमूल्य है।

‘देवभूमि’ की तारीफ करते हुए मोदी ने कहा कि उत्तराखंड जिसे उसके प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन के लिए जाना जाता है, वहां के लोग बहुत बहादुर होने के साथ-साथ बेहद मेहनती भी हैं। वर्ष 2000 में आज ही के दिन केंद्र में सत्तारूढ़ अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के तहत उत्तराखंड को उत्तर प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य के रूप में स्थापित किया गया था।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस परेड को संबोधित किया। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने एक सुंदर परेड का प्रदर्शन करने के लिए जवानों को बधाई देना चाहता हूं...मैं परेड के लिए हमारे मुख्य अतिथि भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भी स्वागत करना चाहता हूं।

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूनरेंद्र मोदीउत्तराखण्डपुष्कर सिंह धामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

उत्तराखंड अधिक खबरें

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

उत्तराखंडPanchang 20 July 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंडUttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 14 मजदूरों को निकाला गया, आठ अब भी फंसे

उत्तराखंडUttarakhand Budget 2025: 18 फरवरी से उत्तराखंड का बजट सत्र होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा सत्र