लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी सावन में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में टेका माथा

By अनिल शर्मा | Updated: August 18, 2023 07:32 IST

शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में यूथ 20 समिट के उद्घाटन में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम गुरुवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और बाबा काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम योगी ने काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में माथा टेका। बाद में वह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरा और विधि-विधान के साथ बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास में तीसरी बार बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने सावन के पहले दिन और तीसरे सोमवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये थे।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सावन के महीने में मंदिर में आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि सीएम गुरुवार को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वाराणसी पहुंचे थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंटरनेशनल रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में यूथ 20 समिट के उद्घाटन में शामिल होंगे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत