Lok Sabha Elections 2024: "राहुल हों या अखिलेश, सभी को दृष्टि दोष..", यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य का कांग्रेस-सपा के नेताओं पर हमला
By आकाश चौरसिया | Updated: April 15, 2024 11:42 IST2024-04-15T11:20:48+5:302024-04-15T11:42:33+5:30
Lok Sabha Elections 2024: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के विरोध करने पर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को कहा इन्हें दृष्टि दोष है।

फोटो क्रेडिट- (एएनआई)
Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के विरोध करने पर कांग्रेस लीडर राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को घेरा। उन्होंने कहा कि राहुल हो, 'अखिलेश हो या विपक्ष के कोई अन्य नेता हो उन्हें दृष्टि दोष है, उन्हें भाजपा का विरोध करने का मानसिक रोग हो गया है'।
इसके साथ ही उन्होंने कहा, "भाजपा का 2014 और 2019 का संकल्प पत्र देख लीजिए, हमने जो कहा वो किया है"। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश के पैसे और समय की बर्बादी को रोकने के लिए एक देश-एक चुनाव का वादा देश चाहता है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, लेकिन विपक्ष नहीं चाहता।
#WATCHराहुल गांधी हो, अखिलेश यादव हो या विपक्ष के कोई अन्य नेता हो उन्हें दृष्टि दोष है, उन्हें भाजपा का विरोध करने का मानसिक रोग हो गया है...भाजपा का 2014 और 2019 का संकल्प पत्र देख लीजिए, हमने जो कहा वो किया है...देश के पैसे और समय की बर्बादी को रोकने के लिए एक देश-एक चुनाव का… pic.twitter.com/t1fbl1S8r3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि BJP ने कल प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है। 4 आधार स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरी है। भारत के विजन को मिशन मानकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रतीक भाजपा बनी है, मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास है।
#WATCH भाजपा ने कल प्रधानमंत्री मोदी के करकमलों से अपना संकल्प पत्र जारी किया है...4 आधार स्तंभों- युवा, महिला, गरीब और किसान को लेकर भाजपा चुनाव मैदान में उतरी है...भारत के विजन को मिशन मानकर उसे प्रभावी ढंग से लागू करने का प्रतीक भाजपा बनी है...मोदी की गारंटी पर लोगों को… pic.twitter.com/DtiHXseo2Q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2024