बस्तीः सब्जी खरीदने गई 12 साल की लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत छोड़ भागे, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 7, 2023 05:30 PM2023-06-07T17:30:45+5:302023-06-07T17:32:43+5:30

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ बलात्कार किया।

Basti Three people kidnapp 12-year old girl went buy vegetables gang-rape ran away leaving her state unconsciousness victim admitted hospital dead | बस्तीः सब्जी खरीदने गई 12 साल की लड़की का अपहरण कर तीन लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत छोड़ भागे, अस्पताल में भर्ती पीड़िता की गई जान

एसपी ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Highlights परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है।बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। एसपी ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बस्तीः बस्ती जिले के गौर इलाके में तीन लोगों ने 12 साल की एक लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार को हुई जब लड़की सब्जी खरीदने गई थी और तीन युवक मोनू साहनी, राजन निषाद और कुंदन सिंह कथित तौर पर उसे सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ बलात्कार किया। उसने बताया कि जब बच्ची घर नहीं लौटी और परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो मोनू ने बताया कि वह कुंदन के घर के पास बेहोशी की हालत में पड़ी है।

बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी मोनू साहनी लड़की को जानता था और वही लड़की को अपने साथ ले गया था व उसके साथ दो अन्य आरोपी भी अपराध में शामिल हो गए।

एसपी ने बुधवार को बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। इस बीच, स्थानीय लोगों ने मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि आरोपियों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े लोग बचा रहे हैं।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को उठाते हुए ट्वीट किया,‘‘बस्ती में बलात्कारी के ख़िलाफ़ जनता चीत्कार कर रही है लेकिन अपनों को बचाने के लिए भाजपा सरकार बहरी बन रही है। भाजपा बलात्कारियों की आरामगाह बन गयी है।’’ यादव ने 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें स्थानीय लोग इस घटना का विरोध करते नजर आ रहे हैं।

Web Title: Basti Three people kidnapp 12-year old girl went buy vegetables gang-rape ran away leaving her state unconsciousness victim admitted hospital dead

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे