इस खूबसूरत देश में रहने के लिए हर महीने मिलेगा 50 हजार से भी ज्यादा का वेतन, बस माननी होगी ये 3 शर्तें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 27, 2020 08:55 AM2020-01-27T08:55:49+5:302020-01-27T14:41:21+5:30

सभी देशों के देशवासियों की भी अपनी अलग-अलग क्वालिटी होती है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन मिलता है। 

Underpopulated Italian region give visitors money to move in italy molise city | इस खूबसूरत देश में रहने के लिए हर महीने मिलेगा 50 हजार से भी ज्यादा का वेतन, बस माननी होगी ये 3 शर्तें

इस खूबसूरत देश में रहने के लिए हर महीने मिलेगा 50 हजार से भी ज्यादा का वेतन, बस माननी होगी ये 3 शर्तें

Highlightsयहां सर्वश्रेष्ठ पानी, साफ हवा, खूबसूरत प्राकृतिक छठा भी दिखती है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है साथ ही अगर आप पीने के शौकीन हैं तो यहां की वाइन आपको स्वादिष्ठ लगेगी।

दुनिया में कई तरह के देश हैं। कोई अपने संस्कृति के लिए जाना जाता है तो कोई अपने खान-पान के लिए। किसी का इतिहास अनोखा है तो किसी का वर्तमान उसकी तरक्की की गवाही देता है। इन सभी देशों के देशवासियों की भी अपनी अलग-अलग क्वालिटी होती है मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन मिलता है। 

जी हां, आपने सही पढ़ा। इटली का मोलिसे वही जगह है जहां रहने के लिए लोगों को वेतन दिया जाएगा। इटली के 20 क्षेत्रों में सबसे छोटे इस क्षेत्र को बहुत कम लोग ही जानते हैं। कुछ लोग तो मजाक में यहां तक कह देते हैं कि रोम से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में बसे इस क्षेत्र का अस्तित्व ही नहीं है मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। 

आइए आपको बताते हैं क्या है इश देश की खासियत और क्या है इस वेतन देने के पीछे की वजह आप भी पढ़िए। 

मोलिसे इटली के दक्षिण में स्थित अविकासित क्षेत्र में मेजोनिओनो का हिस्सा है। जहां दशकों से नागरिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मोलिसे की आबादी मुश्किल से तीन लाख बची रह गई है। खासकर यहां के युवा नई सम्भावनाओं की तलाश में यहां से दूर चले जाते हैं। ये एरिया करीब 4500 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। 

इस क्षेत्र की आबादी लगातार सिकुड़ती जा रही है। इसी वजह से यहां नया कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। मोलिस में बसने के लिए अब लोगों को पैसे दिए जाएंगे। आपको बता दें यहां रहने वालों को आगामी तीन सालों तक प्रति माह 700 यूरो यानी भारतीय 55, 270 रुपए का भुगतान किया जाएगा। 

हैं कुछ शर्तें

ऐसा नहीं है कि कोई भी आकर इस यहां बस सकता है। इसके लिए कुछ शर्त जरूरी है। आइए बताते हैं क्या है वो शर्त जो नए निवासियों को माननी होंगी।

1. नए निवासियों को कम से कम 5 साल तक यहां रहना पड़ेगा।
2. 2000 से भी कम आबादी वाले इस क्षेत्र में उन्हें एक नया व्यापार शुरू करना होगा। अगर नए आवासी व्यापार नहीं करना चाहते तो किसी इमारत को आवासीय भवन के रूप में रेनोवेट करवाना होगा।
3. शर्त हैं कि नया निवासी किसी ऐसी जगह से ना आया हो जहां की आबादी 2000 से कम हो।

बताया जाता है कि यहां कोई संगठित अपराध नहीं है और सारे इटली के मुकाबले यहां सर्वश्रेष्ठ पानी, साफ हवा, खूबसूरत प्राकृतिक छठा भी दिखती है। यहां का व्यंजन भी लजीज होता है साथ ही अगर आप पीने के शौकीन हैं तो यहां की वाइन आपको स्वादिष्ठ लगेगी। जिस किसी को भी यहां रहना है उसे 106 गांव की सूची में से किसी एक को चुनना पड़ेगा। तभी वह उस गांव में जाकर बस सकते हैं। 

नए कार्यक्रम का मकसद उन लोगों को वापिस लौटने में मदद करेगा जो इसे छोड़कर जा चुके हैं। इसी के साथ यहां निवेश के अवसर भी पैदा होंगे। यहां के स्थानीय निवासी से बात करने पर मालूम हुआ कि यहां हर साल 2000 आगंतुक आते हैं। वो पर्यटक आते तो हैं लेकिन तुरंत ही चले भी जाते हैं क्योंकि यहां रहने के लिए अच्छे होटल और खाने के लिए अच्छे रेस्तरां नहीं हैं।

बता दें पहले चरण में यहां बसाने के लिए 40 आवेदकों का चयन किया जाएगा और अगर सब ठीक-ठाक रहा तो कार्यक्रम को इसी साल 2020 के अंत में फिर से दोहराया जाएगा ताकि गांव की आबादी बढ़ाई जा सके।  

English summary :
Molise of Italy is the same place where people will be paid salary to live. Very few people know this region, the smallest of Italy's 20 regions. Some people even jokingly say that this region, located about 200 km southeast of Rome, does not exist, but it is not so at all.


Web Title: Underpopulated Italian region give visitors money to move in italy molise city

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :travelट्रेवल