इस देश में पुरूष करते हैं महिलाओं की गुलामी, बहुत कड़े हैं यहां के नियम
By मेघना वर्मा | Published: July 16, 2018 12:03 PM2018-07-16T12:03:08+5:302018-07-16T12:03:08+5:30
यहां महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा सम्मान दिया जाता है इसलिए किसी भी किमत पर पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना होगा।
भारत एक परूष प्रधान देश कहा जाता हैं जहां घर का मुखिया भी कोई पुरूष ही होता है। ज्यादातर घरों में पुरूषों की ही चलती है। वहीं आज भी भारत में महिलाएं पुरूषों के नेतृत्व में ही सारे काम करती हैं मगर आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की महिलाएं, परूषों पर राज करती हैं। जी हां यहां के पुरुष, औरतों की गुलामी करते हैं। हैरत की बात तो यह है कि यहां महिलाएं पुरुषों को गुलामी के लिए ही रखती हैं। कौन सी है ये जगह और क्या है यहां की खासियत आप भी जानिए।
अदर वर्ल्ड किंगडम है इस देश का नाम
21वीं सदी में कोई भी किसी की गुलामी नहीं करना चाहता लेकिन इस देश में पुरुष महिलाओं की गुलामी करते हैं। वुमन ओवर मेन मोटो वाले इस देश का शासन भी महिलाओं के ही हाथ में है। ये तमाम बातें सच हैं और इस देश का नाम है अदर वर्ल्ड किंगडम जो 1996 में यूरोपियन देश चेक रिपब्लिक से बना था।
यहां की राजधानी है ब्लैक सिटी
यहां आपको बता दें इस देश की रानी पैट्रिसिया-1 हैं। जिनका यहां राज चलता है। हालांकि इसे अन्य राष्ट्रों ने देश का दर्जा नहीं दिया है। इस देश की राजधानी ब्लैक सिटी है। चेक रिपब्लिक में स्थित इस देश का अपना झंडा, करेंसी, पासपोर्ट और पुलिस फोर्स है। यहां की मूल नागरिक सिर्फ महिलाएं हैं। यहां पुरुषों को गुलामों की तरह समझा जाता है, ऐसा माना जाता है कि इस देश के निर्माण में दो मिलियन डॉलर की लागत आई थी।
ये भी पढ़ें - परिणीता से ब्योमकेश बक्शी तक, कोलकाता के इन 3 खूबसूरत इलाकों में हो चुकी है कई फिल्मों की शूटिंग
ये हैं इस देश की खासियत
अदर वर्ल्ड किंगडम तीन हेक्टयर यानी 7.4 एकड़ की भूमि पर बने इस देश में कई इमारतें हैं। 250 मीटर का ओवल ट्रैक, छोटी झील और घास के मैदान हैं। यहां मुख्य इमारत महारानी का महल है। यहीं से पूरे देश का शासन चलता है। यहां दरबार, लाइब्रेरी, दावत हॉल, यातना गृह, स्कूल रूम, जिम और कैदियों को रखने वाले जेल तहखाने हैं। इसके अलावा यहां स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और नाइट क्लब भी हैं।
चलिए जानते हैं क्या है वो नियम
इस देश की नागरिकता पाने के लिए तीन चीजों का होना जरूरी है।
* इस देश की नागरिकता पाने के लिए एक महिला के पास कम से कम एक पुरुष नौकर होना चाहिए।
* अदर वर्ल्ड किंगडम के सभी नियमों का पालन करने वाली होनी चाहिए।
* इस देश की नागरिकता पाने की चाहत रखने वाली महिला को कम से कम पांच दिन महारानी के महल में बिताने होंगे।
ये भी पढ़ें - भारत के इस राज्य में शादी से पहले ही मना लेते हैं सुहागरात, सदियों से चली आ रही है परंपरा
ये हैं इस देश के नियम जो करने होंगे फॉलो
यहां महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा सम्मान दिया जाता है इसलिए किसी भी किमत पर पुरुषों को महिलाओं का सम्मान करना होगा। हर गुलाम पर निशान बना होना चाहिए ताकि उसकी मालकिन उसे पहचान सके। हर पुरुष को 24 घंटे कॉलर पर एक पट्टा पहनना होता है। मालकिन की मंजूरी के बिना दूसरे गुलाम को न तो खाना खिलाया जा सकता है और ना ही सजा दी जा सकती है। अगर आप गुलाम को ओपन एरिया में पीटती हैं तो उनका शोर नहीं सुनाई देना चाहिए। आसपास के लोगों को डिस्टर्ब नहीं होना चाहिए। यहां रखी सभी कुर्सियां केवल महिलाओं के लिए हैं।