मानसून में घूमने के लिए बेस्ट और किफायती हैं ये 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, इसी वीकेंड बना लें प्लान

By गुलनीत कौर | Published: July 9, 2019 10:05 AM2019-07-09T10:05:32+5:302019-07-09T11:06:00+5:30

उत्तराखंड में उत्तरी चमोली के निकट वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क स्थित है। यहां जब बारिश पड़ती है तो सभी रंग बिरागे फूल महकने लगते हैं। बारिश के बाद फूलों के रंग और भी चमकदार हो जाते हैं। फूलों के विशाल बागान दिल मोह लेते हैं।

Monsoon Travel Destinations: 5 best and affordable tourist destinations in India to travel during rainy season | मानसून में घूमने के लिए बेस्ट और किफायती हैं ये 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, इसी वीकेंड बना लें प्लान

मानसून में घूमने के लिए बेस्ट और किफायती हैं ये 5 टूरिस्ट डेस्टिनेशन, इसी वीकेंड बना लें प्लान

बच्चों के समर वेकेशन हाल ही में ख़त्म  हुए हैं। ऐसे में भारत के सबसे पॉपुलर और पर्यटकों की भीड़ से भरे हुए टूरिस्ट डेस्टिनेशन तकरीबन खाली हो गए हैं। अब इन जगहों का ऑफ-सीजन शुरू हो गया है जिसके चलते यहां ठहरना, घूमना और खाना-पीना तक सस्ता हो गया है। तो अगर आप किसी वीकेंड समय निकालकर ट्रिप प्लान करना चाहें तो अब आपका ट्रिप सस्ता भी पडेगा। मगर मानसून में आखिर जाएं कहाँ?

मानसून में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है बारिश। ट्रेवल के दौरान बारिश होने से सफर और घूमना, दोनों ही मुश्किल हो जाता है। लेकिन फिर भी भारत में ऐसी कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं जहां मानसून के समय में जाना कम दिक्कत वाला काम होता है। साथ ही ये जगहें किफायती भी हैं। तो चलिए आपको कुल 5 पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट देते हैं जो मानसून में घूमने के लिए बेस्ट हैं।

1) मुन्नार, केरल

केरल का मुन्नार दिल जीत लेने वाली खूबसूरती से भरा है। यहां आकर आपको बेहद सुकून मिलेगा। चारों ओर हरियाली देख दिल खुश हो जाएगा। बारिशों के मौसम में मुन्नार में जब बारिश होती है तो उसके बाद ये सभी हरियाली बारिश की बूंदों से चमकने लगती है। यहां के चाय के बागानों से भीनी खुशबू आने लगती है। तो इस मानसून आप मुन्नार का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।

2) महाबलेश्वर

जुलाई से अगस्त के महीने में महाबलेश्वर में खूब बारिश होती है लेकिन यहां की बारिश ही तो देशभर में मशहूर है। बारिश के दौरान यहां के झरने पानी से लबालब भर जाते हैं। दूध जैसा पानी इनसे बहाने लगता है जिसे देखकर आंखों को सुकून मिलता है। महाबलेश्वर से 20 किलोमीटर दूर ही पंचगनी हिल स्टेशन भी है, यहां के मनोरम दृश्य मन मोह लेते हैं।

3) देवप्रयाग, उत्तराखंड

देवप्रयाग उत्तराखंड के उन टूरिस्ट स्पॉट में से एक है जहां सालभर लोगों का आना जाना कम होता है। यहां आपको किसी भी समय भीड़ कम मिलेगी लेकिन अगर आप मानसून एक सीजन में सुकून भरा ट्रिप चाहते हैं तो देवप्रयाग आपके लिए बेस्ट जगह रहेगी। अलकनंदा-भागीरथी नदी के संगम पर बसा देवप्रयाग,  अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और धार्मिक महत्व के कारण भी जाना जाता है।

यह भी पढ़ें: मानसून में गोवा जाना क्यूं है सबसे मजेदार, इन 5 कारणों को जानते ही बना लेंगे प्लान

4) वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क, उत्तराखंड

उत्तराखंड में उत्तरी चमोली के निकट वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क स्थित है। यहां जब बारिश पड़ती है तो सभी रंग बिरागे फूल महकने लगते हैं। बारिश के बाद फूलों के रंग और भी चमकदार हो जाते हैं। फूलों के विशाल बागान दिल मोह लेते हैं। यहां 300 से भी अधिक प्रजाति के फूल हैं। आप जहां भी नजर घुमाएंगे आपको फूल ही फूल दिखेंगे।

5) हैंपटा पास ट्रैक

शांत, खूबसूरत जगहों में से एक है हिमाचल प्रदेश का हैंपटा पास ट्रैक। यह पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन मनाली के पास पड़ता है। यह जगह यूं तो ट्रेकिंग के लिए जानी जाती है, मगर बारिशों के दिनों में यहां बहते तेज झरने और हरी भरी वादियां कैम्पिंग के लिए सही नजारा देती हैं। इस जगह से विशाल ग्लेशियर भी दिखाई देते हैं।

English summary :
Monsoon Travel Destinations: In Uttarakhand, the Valley of Flower National Park is located near northern Chamoli. When it rains here, all the color biragas flowers start to smell. After the rain the colors of flowers become even more shiny. The giant plantations of flowers take heart.


Web Title: Monsoon Travel Destinations: 5 best and affordable tourist destinations in India to travel during rainy season

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे