मानसून में गोवा जाना क्यूं है सबसे मजेदार, इन 5 कारणों को जानते ही बना लेंगे प्लान

By गुलनीत कौर | Published: June 28, 2019 11:57 AM2019-06-28T11:57:33+5:302019-06-28T11:57:33+5:30

मानसून में अक्सर लोग गोवा से दूरी बनाती हैं इसलिए ये यहां का ऑफ-सीजन होता है। जिस वजह से यहां के होटल और रिसोर्ट के किराए नीचे आ जाते हैं।

Monsoon Season Travel India: 5 reasons why you must plan a trip to Goa in monsoon season, budget trip to Goa | मानसून में गोवा जाना क्यूं है सबसे मजेदार, इन 5 कारणों को जानते ही बना लेंगे प्लान

मानसून में गोवा जाना क्यूं है सबसे मजेदार, इन 5 कारणों को जानते ही बना लेंगे प्लान

देश के कई हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है। बाकी बचे क्षेत्रों में भी बारिश की हल्की फुवार आ चुकी है। भारी वर्षा भी कुछ खास दूर नहीं है। ऐसे में लोग उन जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं जहां बारिश कम हो और बाहर ना निकलना पड़े। इस समय लोग महंगे होटल-रिसोर्ट का लुत्फ उठाते हैं। स्विमिंग पूल में बारिश एन्जॉय करते हैं। लेकिन हम आपसे यह कहेंगे कि इस मानसून आप गोवा जाएं।

जी हां, आपको हमारा सुझाव हैरानी भरा जरूर लग रहा होगा मगर मानसून में गोवा जाना सालभर में किसी भी समय गोवा जाने से ज्यादा मजेदार और सस्ता भी है। आप एन्जॉय भी कर पाएंगे और पैसा भी कम खर्च होगा। यकीन ना आए तो आगे बताए जा रहे 5 कारण तसल्ली से पढ़ लें। हमारा दावा है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप इस मानसून गोवा जाने का प्लान जरूर बना लेंगे।

1) चारों ओर हरियाली

बारिश पढ़ने के बाद खेत और पेड़ चमकने लगते हैं। साउथ गोवा में ढेर सारी वाइल्डलाइफ सेंचुरीज हैं। अगर हल्की बारिश हो रही हो तो उस समय इन जगहों पर घूमना एक अलग ही अनुभव देता है।

2) बीच (Beach) का किनारा

यह सच है कि बारिश के समय समुद्र से ऊंची लहरें आती हैं मगर इन लहरों की ऊंचाई को देखना, उनकी आवाज सुनना और साथ में समुद्र किनारे बैठकर चाय/कॉफ़ी का लुत्फ उठाना, ऐसा मौक़ा सिर्फ और सिर्फ मानसून में ही मिलता है।

यह भी पढ़ें: क्यूं लद्दाख जाने को बेताब हैं लोग, जानें 10 दिलचस्प बातें जो आपको भी यहां जाने को कर देंगी मजबूर

3) सस्ती जगहें

मानसून में अक्सर लोग गोवा से दूरी बनाती हैं इसलिए ये यहां का ऑफ-सीजन होता है। जिस वजह से यहां के होटल और रिसोर्ट के किराए नीचे आ जाते हैं। सीजन में जहां होटल का किराया आसमान को छोटा है, मानसून में बेहद सस्ता मिलता है। इतना ही नहीं, आप जिस भी जगह जाएंगे वहां आपको भीड़ नहीं मिलेगी। तो आप आसानी से घूम सकते हैं।

4) वाटरफॉल

गोवा में दूधसागर फॉल को मिलाकर कई सारे छोटे छोटे झरने हैं। इनकी खूबसूरती मानसून के सीजन में देखते ही बनती है। तेज बारिश में पानी का बहाव बढ़ जाता है। पानी दूध जैसा साफ भी आता है जिस वजह से दृश्य की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

5) गोवा मानसून फेस्टिवल

मानसून के दिनों में गोवा में 'साओ जाओ' नाम का फेस्टिवल होता है। इसे पारंपरिक ढंग मनाया जाता है। गोवा के सभी नागरिक इस फेस्टिवल का लुत्फ उठाते हैं और इस दौरान अगर गोवा में सैलानी हों तो उनका भी खास ढंग से आदर सत्कार किया जाता है।

Web Title: Monsoon Season Travel India: 5 reasons why you must plan a trip to Goa in monsoon season, budget trip to Goa

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे