कीजिए भारत के पहले स्पोर्ट्स म्यूजियम की सैर, खेल जगत से जुड़ी चीजों का है संग्रह

By मेघना वर्मा | Published: April 10, 2018 10:58 AM2018-04-10T10:58:49+5:302018-04-10T10:58:49+5:30

इस म्यूजियम में पुलेला गोपीचंद का रैकेट रखा हुआ है, जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वपर मेडल लाने वाली पीवी सिंधू को ट्रेंड किया है।

India's First Sports Museum in Kolkata you should visit once | कीजिए भारत के पहले स्पोर्ट्स म्यूजियम की सैर, खेल जगत से जुड़ी चीजों का है संग्रह

कीजिए भारत के पहले स्पोर्ट्स म्यूजियम की सैर, खेल जगत से जुड़ी चीजों का है संग्रह

क्रिकेट हो या फुटबॉल, हॉकी हो या कब्बडी, भारत के लोग हर स्पोर्ट्स के दीवाने होते हैं।इंडिया मैच जीतता है तो होली में भी दिवाली का जश्न मना लिया जाता है।अगर आपको भी खेल और खिलाड़ियों में दिलचस्पी है और उनसे जुड़े तथ्य या उनके रिकार्ड्स को एक बार फिर से देखना चाहते हैं तो भारत में बने पहले स्पोर्ट्स म्यूजियम का रुख कर सकते हैं।कोलकाता के इस म्यूजियम में आपको खेल और खेल के इतिहास से जुड़े सभी छोटे-बड़े चीज देखने को मिल जाएंगे।आइये आज हम आपको लिए चलते हैं देश के पहले फैनेटिक स्पोर्ट्स म्यूजियम में।

सचिन के ग्लव्स और मैसी के बूट

क्रिकेट की शान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का खेल किसे याद नहीं होगा।अपने बल्ले से जब वो सामने वाले बॉलर की पिटाई करते हैं तो पूरा स्टेडियम सिर्फ सचिन-सचिन के नारे से गूंज जाता है।देश के पहले फैनेटिक स्पोर्ट्स म्यूजियम में आपको क्रिकेट की शान सचिन के ग्लव्स देखने को मिल जाएंगे।साथ ही फुटबॉल की शान कहे जाने वाले मैसी का बूट भी आपको इस म्यूजियम में देखने को मिल जाएगा।

ये है खास

6700 वर्ग फूट में बने इस संग्रहालय की ओपनिंग सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, अभिनव बिंद्रा, दीपा मलिक और देवेंद्र झजारिया जैसे दिग्गजों ने किया था।यह संग्रहालय सिर्फ कोलकाता के लिए नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए है।यहां केएस रंजीत सिंह द्वारा लिखी हुई पुस्त क द जुबली बुक ऑफ क्रिकेट भी रखी हुई है।


खेल में रूचि रखने वालों के लिए है उपहार

एंथोलॉजी ऑन क्रिकेट इन इंडिया जो 1933 में पीएन पुलिसवाला ने लिखी थी, वो भी यहां रखी गई है।इस म्यूजियम में 10 अक्तूबर 1978 को डॉन ब्रेडमैन द्वारा सिग्नेचर किया हुआ एक पत्र भी रखा है।जो रोजर फेड्रर और राफेल नडाल की कैप के साथ रखा हुआ है। पुलेला गोपीचंद का रैकेट रखा हुआ है, जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वपर मेडल लाने वाली पीवी सिंधू को ट्रेंड किया है।

ये भी पढ़े: गर्मी में लेना है पैराग्लाइडिंग का मजा तो जाएं भारत की इन 3 जगहों पर

कितनी है टिकट

आप कोलकत्ता पहुंचकर किसी बस या ट्रेन की मदद से यहां पहुंच सकते हैं।इसकी टिकट 100 रुपए है।छात्र-छात्राओं के लिए यह सिर्फ 50 रु ही रखी गई है।

दुनिया में कहां-कहां है स्पोर्ट्स म्यूजियम

भारत के अलावा बोस्टन, शिकागो, ईस्टन मेलबर्न, बार्सिलोना, न्यूयॉर्क, सिंगापुर आदि देशों में भी स्पोर्ट्स म्यूजियम घुमने लुत्फ उठाया जा सकता है। 

Web Title: India's First Sports Museum in Kolkata you should visit once

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे