लाइव न्यूज़ :

होली 2019: IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग का नियम बदला, इस नए तरीके से जल्दी पायें ट्रेन टिकट

By उस्मान | Updated: March 18, 2019 12:38 IST

अगर घर जाने के लिए आपको ट्रेन की टिकट नहीं मिली है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल टिकट बुकिंग के इस नए नियम के तहत आपको आसानी से मिल सकती है टिकट।

Open in App

होली पर हर साल ट्रेनों में मारामारी होती है। यही वजह है कि लोग एक या दो महीने पहले ही टिकट बुक कर लेते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को टिकट नहीं मिल पाती है। ऐसे में उनके पास तत्काल का ऑप्शन ही बचता है। मुसाफिरों की समस्याओं को दूर करने के लिए IRCTC ने होली के पर्व के दौरान तत्काल टिकट बुकिंग (tatkal ticket booking) के नियमों में थोड़ा बदलाव किया है ताकि उन्हें आसानी से ट्रेन टिकट मिल सके। 

तत्काल टिकट के लिए नया नियम (New rules for tatkal reservation)

IRCTC के नए नियमों के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग की अग्रिम आरक्षण अवधि (Advance Reservation Period ARP)  में 2 दिन से 1 दिन तक की कटौती की गई है। अब मुसाफिर अपने गंतव्य शहर / स्थान से ट्रेन के प्रस्थान की निर्धारित तिथि से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक करा सकते हैं।

तत्काल टिकट बुकिंग का समय (timing for tatkal ticket booking)

2 ए, 3 ए और चेयर कार के लिए तत्काल टिकट विंडो सुबह 10 बजे खुलती है, और स्लीपर, फर्स्ट क्लास और सेकेंड सिटिंग के लिए विंडो सुबह 11 बजे खुलती है। 

तत्काल टिकट बुकिंग नियम (Tatkal Ticket Booking Rules)

IRCTC ने सिंगल PNR से अधिकतम चार यात्रियों के लिए तत्काल टिकट बुक करने का प्रावधान किया है। यह ध्यान रहे कि आईआरसीटीसी महिलाओं के कोटा और सामान्य कोटा को तत्काल टिकट के साथ संयोजित करने की अनुमति नहीं देता है। इसके अलावा, तत्काल क्लास को एक्ज़ीक्यूटिव क्लास और फ़र्स्ट क्लास के लिए बुक नहीं किया जा सकता है।

तत्काल टिकट के लिए अतिरिक्त शुल्क (Extra fee for Tatkal Tickets)

भारतीय रेलवे स्लीपर श्रेणी तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए 100 रुपये से लेकर अधिकतम 200 रुपये लेता है। एसी चेयर कार टिकट के लिए मुसाफिरों से 125 से 225 रुपये वसूले जाते हैं।

रद्द टिकट के लिए वापसी नियम (Refund rules for cancelled tickets)

आईआरसीटीसी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार, कोई भी यात्री जो एक कन्फर्म टिकट रद्द करता है, वह अपने रद्द किए गए टिकट पर रिफंड राशि प्राप्त करने के लिए पात्र नहीं होगा। हालांकि, यदि ट्रेन टिकट अपुष्ट / प्रतीक्षा में है, तो रेलवे कुल बुकिंग किराया का एक प्रतिशत काट लेगा और ग्राहक को रद्द ट्रेन टिकट की शेष राशि की प्रतिपूर्ति करेगा।

टॅग्स :आईआरसीटीसीभारतीय रेलट्रिप आइडियाजहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते