हॉलीडेज स्पेशल: 'लेह' की इन 4 जगहों पर नहीं गए तो क्या फायदा

By धीरज पाल | Published: March 22, 2018 02:31 PM2018-03-22T14:31:32+5:302018-03-22T14:31:32+5:30

एडवेंचर के साथ अगर इतिहास और रोमांच से भी प्यार है तो लेह के जनरल जोरावर का किला में जरूर जाएं।

The Hidden Gems: Offbeat Places In Leh include them for your next trip | हॉलीडेज स्पेशल: 'लेह' की इन 4 जगहों पर नहीं गए तो क्या फायदा

हॉलीडेज स्पेशल: 'लेह' की इन 4 जगहों पर नहीं गए तो क्या फायदा

भारत के कई हिस्सों में गर्मियों के मौसम ने दस्तक दे दी है। और जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी तो लोगों के मन में ठंडी जगहों पर जाने का ख्याल आएगा। तो अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं तो हम आपको भारत के उत्तरी इलाके 'लेह' की 4 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर ना केवल आप सूरज की तेज किरणों के कहर से बचेंगे बल्कि साथ ही एडवेंचर का पूरा मजा ले सकते हैं। यूं तो लेह जाना ही अपने आप में एक किसी एडवेंचर से कम नहीं है। साल भर में कितने ही यात्री बाइक पर लेह जाते हैं लेकिन वहां जाने के बाद आप क्या-क्या कर सकते हैं और कहां जा सकते हैं, आइए आपको 4 खास जगहों के बारे में बताते हैं।

विभिन्न पत्थरों के संरक्षण का केंद्र है रॉक म्यूजियम  

आप विभिन्न प्राचीन पत्थरों को देखने के शौकीन है या उनके बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो आपको लेह में स्थित रॉक म्यूजियम का रूख करना चाहिए। रॉक म्यूजियम संकरा गोम्प के नजदीक स्थित एक विशाल संग्रहालय है। इस संग्रहालय में लद्दाख और अन्य हिमालय क्षेत्र से विभिन्न प्रकार के एकत्रित किये गए प्राचीन पत्थर हैं। यहां आप नार्मल से बहुमूल्य पत्थरों को देख सकते हैं। इसके अलावा इस संग्रहालय में डायनासोर के अंडे, वोल्किनिक बम, आदि भी देख सकते हैं।

 डंकी सेंचुरी

अभी तक आपने बर्ड सेंचुरी, लायन सेंचरी और अन्य एनिमल सेंचुरी के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी गधों की सेंचुरी के बारे में सुना है? जी हां... डंकी सेंचुरी गधों के लिए है। इस सेंचुरी की स्थापना दक्षिण भारतीय पर्यटक ने की है। इसमें उन गधों की देखभाल की जाती है, जिनके मालिक उन्हें बुरी अवस्था में छोड़ देते हैं। यहां गधों की सेवा की जाती है, इन्हें पर्याप्त मात्र में खाना और दवाई मुहैया करायी जाती है।

यह भी पढ़ें- अपने पार्टनर के साथ कर रहे हों ट्रैवेल तो कुछ खास बातों का जरूर रखें ख्याल

जोरावर सिंह किला 

जनरल जोरावर का किला, लेह महल और नामग्याल त्समो के गोम्पा के ऊपर स्थित है। इस स्मारक को रियासी किले के रूप में भी जाना जाता है, कभी जम्मू में डोगरा शासकों की दौलत को रखा जाता था हालाँकि यह वर्तमान में बहुत खराब हालत में है। पुरातत्व, प्रागैतिहासिक संस्कृति, और कलाकृतियों में रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए, चेन्नाव नदी के पास स्थित यह किला आकर्षण का केंद्र है। किले के अन्दर एक मस्जिद, एक प्राकृतिक जल-स्त्रोत एवं हिंदू देवी दुर्गा और काली को समर्पित एक मंदिर है।

सेंट्रल एशियन म्यूजियम

लेह के मध्य एशियाई संग्रहालय ने लद्दाख के इतिहास और विरासत के महत्वपूर्ण पहलुओं को को दर्शाता है। इस संग्रहालय में एक शानदार संग्रह है जो लद्दाख की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताता है, साथ ही यहां की कलाकृतियों के माध्यम से, और आंतरिक रूप से भी लेह के इतिहास को दर्शाया गया है।

Web Title: The Hidden Gems: Offbeat Places In Leh include them for your next trip

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :travelट्रेवल