लाइव न्यूज़ :

मेट्रो की मेंजेटा लाइन: जनकपुरी वेस्ट से कनेक्ट हुआ कालकाजी, 50 मिनट में पहुंचेगे गुरुग्राम से नोएडा

By मेघना वर्मा | Updated: May 16, 2018 13:21 IST

मेजेंटा लाइन के इस खंड में जल्द ही मेट्रो की सुविधा शुरू हो जाएगी। पूरे मेजेंटा लाइन में कुल 25 स्टेशन हैं लेकिन इस समय कालकाजी मंदिर और बोटैनिकल गार्डन (नोएडा) के बीच ही मेट्रो सेवा दी जा रही है।

Open in App

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही जनकपुरी पश्चिम से कालका जी मन्दिर के बीच मेट्रो चालू हो जाएगी।  मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ने जनकपुरी पश्चिम और कालकाजी मंदिर के बीच 25.6 किलोमीटर लंबे खंड पर यात्री सेवाएं शुरू करने की अनिवार्य मंजूरी दे दी है। मेट्रो रेल निगम के अधिकारी के अनुसार, कालकाजी मंदिर पर यात्री सेवाएं शुरू करने की अनिवार्य मंजूरी दे दी जो कुछ नियम एवं शर्तें पूरी करने से जुड़़ी थी। इस मंजूरी के बाद अब जल्द ही कालका जी से जनकपुरी तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। 

16 स्टेशन के साथ हैं 2 इंटरचेंज

मेजेंटा लाइन के इस मेट्रो सेवा में 16 स्टेशन हैं जिनमें दो इंटरचेंज-हौजखास और जनकपुरी पश्चिम स्टेशन शामिल हैं। पूरे मेजेंटा लाइन में कुल 25 स्टेशन हैं लेकिन इस समय कालकाजी मंदिर और बोटैनिकल गार्डन (नोएडा) के बीच ही मेट्रो सेवा दी जा रही है। नये खंड में सेवा शुरू होने पर बोटैनिकल गार्डन और जनकपुरी पश्चिम के बीच सीधा सफर शुरू हो जाएगा। जिससे ना सिर्फ लोगों को सुविधा होगी बल्कि लोगों का समय भी काफी बचेगा। खास बात ये है कि इंटरचेंज बनें हॉज खास मेट्रो स्टेशन आपको यलो लाइन और मेजेंटा लाइन से जोड़ेगा जिसकी मदद से नॉएडा से गुरूग्राम जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा सुविधा होगी और वो अपना सफर मात्र 50 मिनट में पूरा कर पाएंगें। 

सम्भवत इस हफ्ते के अंत तक हो जाएगा शुरू

मेजेंटा लाइन के इस खंड में जल्द ही मेट्रो की सुविधा शुरू हो जाएगी। पूरे मेजेंटा लाइन में कुल 25 स्टेशन हैं लेकिन इस समय कालकाजी मंदिर और बोटैनिकल गार्डन (नोएडा) के बीच ही मेट्रो सेवा दी जा रही है। इस नये खंड में सेवा शुरू होने पर बोटैनिकल गार्डन और जनकपुरी पश्चिम के बीच सीधा सफर शुरू हो जाएगा. अनुमान ये लगाया जा रहा है कि इस हफ्ते के अन्त तक या अगले हफ्ते तक ये मेजेंटा लाइन शुरू हो जाएगी।    

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

मुसाफ़िर अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल